बागेश्वर। नगर के राधा कृष्ण मंदिर के पास नगर पालिका के सुलभ शौचालय का मुख्य दरवाजा अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। इस मामले में पुलिस में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। नगर में अराजक तत्वों की अराजकता बढ़ते जा रही है।
नगर के राधा कृष्ण मंदिर के पास नगर पालिका का सुलभ शौचालय है। शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने शौचालय का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। शौचालय का दरवाजा तोड़ने की घटना के बारे में शनिवार की सुबह पता लगा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी की ओर से भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।