फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल से बंद पड़ी पेयजल योजना में आया पानी

Sun, 18 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के ग्वाड़ गांव में आठ साल से बंद पड़ी पेयजल योजना का सुधार कर लिया गया है। योजना के बंद होने से गांव के 25 परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता था। योजना में पानी आने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्वाड़ गांव के लिए बनी 10 किमी लंबी पेयजल योजना आठ साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


बजट न मिलने से योजना का सुधार नहीं हो पा रहा था। अनर्सा के क्षेत्र पंचायत सदस्य खीम सिंह द्वारा इस समस्या से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद योजना का सुधार कर लिया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता नैन सिंह, कुंदन सिंह, प्रेमा देवी, कमला देवी, भूपाल सिंह, सुंदर सिंह, गुलाब सिंह, प्रताप सिंह, देवराम आदि ग्रामीणों ने कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें