फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के मलबे से टूटी पेयजल लाइन, तरमोली में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के तरमोली गांव की पेयजल योजना मोटर मार्ग निर्माण की भेंट चढ़ गई है। पाइप लाइन टूटने से गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल संकट का निदान करने की मांग की। वहीं धूराफाट के गांवों में भी नियमित पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तरमोली गांव अल्मोड़ा की सीमा पर बसा अंतिम गांव है। गांव के समीप से अल्मोड़ा जिले में मोटर मार्ग का निर्माण चल रहा है। सड़क कटान से गिरे मलबे से गांव को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों बारिश के बाद सड़क का मलबा आने से पाइप लाइन ध्वस्त होकर दब गई है। लाइन टूटने के कारण गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है। एकमात्र नौले पर पूरे गांव के लोग निर्भर हैं। पानी जुटाने के चलते ग्रामीणों के दैनिक जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कर समस्या का निदान करने की मांग की।
इधर, धूराफाट क्षेत्र के गांवों में भी लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लिए सरयू नदी से पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। इस योजना से असों, साता, प्यारा, बोहाला सहित 21 गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। नियमित पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का स्थायी निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

तरमोली गांव में ग्रामसभा की पेयजल योजना है। जिस सड़क निर्माण से लाइन टूटी है, वह पीएमजीएसवाई अल्मोड़ा की सड़क है। लाइन की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र देना होगा। धूराफाट के गांवों में पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति होती है। क्षेत्र में नियमित पानी दिया जा रहा है। कभी कभार बिजली गुल होने से दिक्कत हो जाती है। - सीएस देवड़ी, प्रभारी ईई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें