रौल्याणा के स्कूल में सबसे पहले मिली ड्रेस
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के चार माह बाद भी शासन से मुफ्त ड्रेस के लिए बजट जारी नहीं किया गया है। जिस कारण जूनियर हाईस्कूल रौल्याणा के अधिकतर बच्चे घरेलू कपड़े पहनकर स्कूल आ रहे थे। जिससे स्कूल का अनुशासन बिगड़ रहा था।
स्कूल के पीटीए अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मदन गिरी की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले हुई बैठक में स्कूल के हेड टीचर नीरज पंत आदि शिक्षकों ने अपने संसाधनों से बच्चों के लिए ड्रेस खरीदने का निर्णय लिया। शुक्रवार को बच्चों को ड्रेस बांटी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को घर पर कुछ समय देने को कहा। वहां समन्वयक लक्ष्मण पुरी, शिक्षक दीपक पांडे, भास्कर पंत, मंजू गोस्वामी, सुनीता गुसांई आदि थे।