फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सपना हुआ साकार, जल्द 1064 लोगों का घर लेगा आकार

Mon, 18 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2019 तक पंजीकृत सभी आवेदकों को योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत सामान्य वर्ग के लंबित 1064 लोगों के लिए भी आवास स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही इन लाभार्थियों के सपनों का घर भी बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ आरसी तिवारी ने बताया कि अब तक पंजीकृत सभी लोगों को योजना का लाभ मिलना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। बताया कि सामान्य वर्ग के जो आवेदक योजना का लाभ पाने से शेष रह गए थे, नई सूची में उनको भी आवास आवंटित हो गए हैं। जिले में अब सामान्य वर्ग, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग को कोई भी आवास विहीन पंजीकृत नहीं है।

डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। योजना के तहत हर पात्र को आवास सुविधा मुहैया कराया सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन


- 2019 तक पंजीकृत अनुसूचित जाति के 1456, अनुसूचित जनजाति के 30, अल्पसंख्यकों के 11 और सामान्य वर्ग के 1676 पात्र आवेदकों में से 612 को हो चुके थे आवास आवंटित।
विज्ञापन

- सामान्य वर्ग के शेष पंजीकृत 1064 परिवारों के लिए भी स्वीकृत हुए आवास।
-जिले में अब तक कुल पंजीकृत 3173 में से 2109 आवेदकों को मकान निर्माण के लिए जारी हुई राशि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें