फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Sun, 25 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट सड़क में बन रही नाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में कठायतबाड़ा के पास सड़क किनारे बन रही नाली की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने नाली को संकरा बताते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए और अधिक चौड़ा बनाने की मांग की है।
 कठायतबाड़ा के पास मोटर मार्ग बदहाल पड़ा है। यहां पर नाली निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क में जाम लगा दिया था। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में काम शुरू करने का आश्वासन देने के बाद जाम खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सड़क में नाली निर्माण का कार्य शुरू तो हो गया है लेकिन लोगों ने इसके मानकों के अनुसार न बनने का आरोप लगाते हुए सवाल उठा दिए हैं। लोगों का कहना है कि इस नाली में गंदा पानी तो बहता रहता है। बारिश होने पर संकरी नाली होने से पानी फिर से सड़क पर फैलकर घरों और दुकानों में घुसेगा। क्षेत्रवासियों ने नाली के साथ ही पाइप लाइनों को भी सही तरीके से बिछाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि नाली के ऊपर पाइप इसी तरह से पड़े रहे तो नालियों की सफाई न होने से बार-बार चोक होने की समस्या पैदा हो जाएगी। लोगों ने विभाग से मानकों के अनुसार नाली निर्माण करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें