फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर गर्ल्स बॉक्सिंग में जिले को मिले पांच पदक

Sun, 25 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिले की जूनियर गर्ल्स बाक्सिंग पदक विजेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर गर्ल्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले को पांच पदक मिले हैं। इनमें दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक शामिल है। जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 20 से 23 सितंबर तक देहरादून में आयोजित जूनियर गर्ल्स बॉक्सिंग में कविता वर्ती और सुमन जोशी ने एक-एक गोल्ड जीता। हेमा दानू, रजनी गोस्वामी ने सिल्वर पदक और नीमा कोश्यारी ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि अपने प्रदर्शन से बागेश्वर जिला इस प्रतियोगिता में ऑलओवर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें