फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रिया को मिला डा. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड

Fri, 15 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा 2014 में राज्य की मेरिट सूची में आने पर मेहनरबूंगा गांव निवासी नंदन राम की पुत्री सुप्रिया को डा. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड से नवाजा गया है। सुप्रिया विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा की छात्रा थी। उसे डा. अंबेडकर प्रतिष्ठान एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने यह अवार्ड दिया है।
विज्ञापन


मंत्रालय से सुप्रिया को प्रशस्ति पत्र के साथ 40 हजार रुपए भी मिले हैं। डीएम भूपाल सिंह मनराल, मुख्य शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर कालेज के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को सुप्रिया को यह अवार्ड भेंट किया। इस दौरान कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता दयाशंकर नगरकोटी, विजय सिंह भाकुनी, गोविंद सिंह टाकुली, हरीश चंद्र सिंह टाकुली समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें