फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

Fri, 23 Oct 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम अपूर्वा पांडेय की अध्यक्षता में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के पांच धारा-नौलों के स्रोत संवर्धन से जुड़ी डीपीआर की समीक्षा की गई, जिनमें से चार डीपीआर को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी गई। एक डीपीआर में आवश्यक संशोधनों के निर्देश दिए गए। जिले की तीन नदियों के पुनर्जीवीकरण पर हुए विचार-विमर्श के बाद धारी नदी के कैचमेंट क्षेत्र को उपचार कार्यों के लिए सर्वसम्मति से प्रथम प्राथमिकता पर चुना गया। डीएम ने अधिकारियों को जल स्रोतों की उपलब्धता सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें