फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नए साल के जश्न में न भूलें यातायात नियम, नशे में वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वर्षांत और नए साल के स्वागत के जश्न के नाम पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। इसमें नशे में वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग पर कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से 31 दिसंबर और एक जनवरी को जिले के सभी प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए विभाग के सचल दस्तों को संवेदनशील मोड़ों और मुख्य चौराहों पर तैनात किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ-साथ वाहन सीज करने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों को ग्राहकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। इसके अलावा विभाग जश्न के मौके पर वाहनों में स्टंट करने वाले चालकों पर भी विशेष निगरानी रखेगा।

....कोट
वर्षांत और नए साल पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए विभाग दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद रहेगा। नशे में वाहन चलाने वालों और ओवरस्पीड वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......अमित कुमार, एआरटीओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें