बारिश के कारण यहां डौनी गांव का सड़क और संचार संपर्क भंग हो गया है। कौसानी से डौनी गांव को जोड़ने वाली सड़क दसवें किलोमीटर पर मलबे के कारण बंद हो गई है।
गांव को जाने वाली संचार निगम की ओएफसी लाइन भी कट चुकी है। सड़क और संचार सेवाओं में यह रुकावट तीन दिनों से है। जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।