फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को दोबारा सत्ता दिलाने को दिन रात एक करें : कपूर

Thu, 09 Jul 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेेस प्रदेश सह प्रभारी और विलासपुर के विधायक संजय कपूर ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को दोबारा सत्ता दिलाने के लिए दिन रात जुटने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


नरेंद्रा पैलेस में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कुशल नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। अनगिनत विकास कार्य 2017 विस चुनाव में सहायक होंगे।

 उन्होंने सदस्यता अभियान की व्यापक समीक्षा की। प्रदेश महामंत्री मोहन पाठक ने कार्यकर्ताओं से विपक्ष की हर चाल से सतर्क रहने को कहा। जिला प्रभारी विजय सिजवाली ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और संचालन राजेंद्र टंगड़िया, विनोद पाठक ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान भगत डसीला, बबलू नेगी, संजय जगाती, नरेंद्र खेतवाल, मुन्ना पांडे, रणजीत डसीला, शारदा परिहार, आलम सिंह, चामू देवली, दीप कांडपाल, शेर सिंह धपोला, रणजीत रावत, राजेंद्र परिहार, ईश्वर पांडे, कवि जोशी, किशन दानू, अंकुर उपाध्याय, प्रकाश कोहली, सज्जन टम्टा, बसंत टम्टा, सुनीता टम्टा, सुरेश लाल और हिम्मत राम आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें