फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को बांटे डोलकी, ट्रैक शूट

Fri, 11 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक स्कूल डुंगलोट और आंगनबाड़ी में अध्यनरत बच्चों को डोलकी, ट्रैक शूट बांटे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक आकाश सारस्वत ने जिले के अन्य लोगों से भी अपने स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित करने को कहा।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल डुंगलोट के प्रधानाध्यापक सतीश कांडपाल ने कहा कि स्कूल के विकास के लिए समुदाय का सहयोग जरूरी है। स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग मिलता भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते ग्राम प्रधान राजेंद्र नाथ ने बच्चों को जैैकेट, टोपी, आई कार्ड बांटे।

डीईओ प्रारंभिक सारस्वत ने स्कूल से जुड़े समुदाय के लोगों से अपने गांव के स्कूल के बच्चों का उत्साह बढ़ाने को कहा। वहां समुदाय संस्था के अध्यक्ष भूपेश सेन, लक्ष्मण नेगी, चंपा देवी, आशा देवी, हरीश चंद्र, बचुली देवी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें