फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा में पानी का हाहाकार, कुछ तो करो सरकार

Fri, 31 May 2019 11:52 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में टैंकर से पानी भर कर ले जाती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी शुरू होने के साथ ही मंडलसेरा में शुरू हुआ पानी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन आबादी ज्यादा और पानी कम होने से आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


मंडलेसरा में पानी का संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मियों में सुचारु रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान आपूर्ति नहीं कर पा रहा है यदि कर भी रहा है तो तीन-चार दिनों में आ रहा है वो भी रात में इसका भी कोई समय नहीं है। उनका आरोप है कि जब जल संस्थान से शिकायत की तो टैंकर भेजा लेकिन आबादी ज्यादा होने पर एक टैंकर से काम नहीं हो पा रहा है। वहीं पानी के लिए दिन भर टैंकर का इंतजार फिर पानी भरने से बाकी काम नहीं हो पा रहे हैं। गुस्साए क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के ईई एमके टम्टा ने बताया कि आपूर्ति की जा रही है, जहां दिक्कत हैं वहां टैंकर से पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें