फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश के बाद भी पदोन्नति न मिलने पर आक्रोश जताया 

Fri, 31 May 2019 11:42 PM IST
दीपक नेगी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को ज्ञापन सौंपते एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर कहा है कि बेसिक शिक्षा से राजकीय शिक्षा में आए परिषदीय कार्मिकों को निदेशालय से अब तक पदोन्नति नहीं मिली है। उन्होंने इस मामले को लेकर 11 जून से गांधी पार्क में धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी बेसिक शिक्षा से राजकीय सेवा में आए परिषदीय कार्मिकों को निदेशालय से पदोन्नति आदेश निर्गत नहीं हुए हैं। जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश को छह माह बीत गए हैं पर विभाग ने इस पर अब तक अमल नहीं किया है। उन्होंने 10 जून तक पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की। ऐसा न होने पर 11 जून से गांधी पार्क में धरना शुरू करने की चेतावनी दी। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, धीरेंद्र कुमार पाठक, राजेश डालाकोटी, गोपाल सिंह, मुकेश जोशी,  गोविंद सिंह रावत, गौरव बिष्ट, हयात जोशी, योगेंद्र बिष्ट, योगेश तिवारी आदि शामिल थे। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें