फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गापानी गांव में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद

Sat, 16 Mar 2019 11:43 PM IST
Almora desk बागेश्वर।
विज्ञापन
गापानी में सड़क व रास्तों के अभाव में ऐसे खतरनाक रास्तों से गुजरते हैं ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय से महज 30 किमी दूर गांव गापानी के ग्रामीण 15 सालों से सड़क की मांग करते-करते सिस्टम से हार गए हैं। अनगढ़ी से गापानी तक आठ किमी सड़क निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। ग्रामीणों ने अब सड़क नहीं बनने पर लोक सभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है।

अनगढ़ी से ग्राम गापानी तक प्रस्तावित आठ किमी सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 15 साल से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीण ज्ञापनों के पुलिंदे लेकर जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों तक के पास गए लेकिन उनको महज झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए चार बार सर्वे भी हो चुकी है। लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


आधा गांव कर चुका है पलायन 
गापानी में सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों का शासन प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले लगभग 60 परिवार रहते थे लेकिन यातायात आदि सुविधाएं न होने से अब 30 से अधिक परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं।

बैठक में लिया चुनाव बहिष्कार का फैसला 
गापानी को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने गांव में बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि यदि सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो लोक सभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीण कुशल गिरि, चंद्र गिरि, हयात गिरि, नंदन राम, शेर राम, गोविंद सिंह आदि ने बताया कि शासन प्रशासन गापानी की उपेक्षा कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव में कोई भी ग्रामीण हिस्सा नहीं लेगा।
विज्ञापन

.
 सोशल मीडिया में चला रहे हैं अभियान 
गांव के जागरूक युवक सोशल मीडिया के जरिये सड़क निर्माण का अभियान चला रहे हैं। ग्रामीणों ने फेसबुक में गापानी का पेज तैयार किया है जिसमें रोज गांव की समस्या से जुड़े कंटेट पोस्ट किए जाते हैं। इसी तरह व्हाटसएप, ट्विटर पर भी सड़क निर्माण को लेकर पोस्ट की जाती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें