फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल जखेड़ा का उच्चीकरण करो

Thu, 10 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो विधायकों के लिखित वादे के बावजूद आदर्श जूनियर हाईस्कूल जखेड़ा का उच्चीकरण सालभर बाद भी नहीं हो सका। जिससे लाहुरघाटी महापंचायत में भारी रोष है। उन्होंने दोनों माननीयों को 2017 में एमएलए का चुनाव न लड़ने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण और भाजपा विधायक चंदन दास ने नौ माह पूर्व लाहुरघाटी महापंचायत का आंदोलन स्थगित कराया था। तब 29 दिसंबर 2014 को उन्होंने लिखित आश्वासन दिलाया था कि आदर्श जूनियर हाईस्कूल जखेड़ा का उच्चीकरण माहभर में करवा दिया जाएगा।

लाहुरघाटी महापंचायत के अध्यक्ष एवं जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, नैकाना खुमटिया की प्रधान प्रेमा परिहार, कालारौ बैगांव की प्रधान विमला देवी, सुराग की प्रधान मोतिमा देवी, रघुवीर सिंह, प्रकाश सिंह ने सीएम हरीश रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को भेेजे पत्र में कहा है कि दोनों माननीयों ने लाहुरघाटी की जनता को झूठा आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिससे क्षेत्र की जनता में दोनों विधायकों के प्रति रोष है। उन्होंने फर्स्वाण और विधायक दास को नैतिकता के आधार पर अब भविष्य में विधानसभा चुनाव न लड़ने का सुझाव दिया है। उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार पर भी उच्चीकरण की पहल न करने का आरोप लगाया है। लाहुरघाटी महापंचायत ने सीएम हरीश रावत को जनवरी में लाहुरघाटी आने का आमंत्रण भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें