फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम सर! हमें अब तक नहीं मिल पाया कन्याधन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिलने से आक्रोशित राजकीय इंटर कॉलेज चौहना की 16 छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम से जल्द योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज चौहाना की छात्राओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 2019-20 के कन्याधन योजना के लिए आवेदन करने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है, जबकि उनके बाद आवेदन करने वाली छात्राएं योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। छात्राओं ने बताया कि जब विद्यालय से इस बारे में जानकारी मांगी तो शिक्षकों ने उनके फार्म विभाग के पास जमा नहीं होने की बात कही। छात्राओं ने डीएम से मामले की जांच करने और उन्हें योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। इस दौरान यशोदा टंगड़िया, गीता, नीलम, गीता, करिश्मा, भगवती, अंजू आदि थे।
अंतिम तिथि को जमा नहीं हो पाए आवेदन
बागेश्वर। विद्यालय में कन्याधन योजना का कार्य देखने वाले शिक्षक हयात टम्टा ने बताया कि 2019-20 में योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। उन दिनों बागेश्वर-गिरेछीना मोटरमार्ग क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण उन्हें अंतिम तिथि की जानकारी नहीं मिल सकी थी। 16 दिसंबर को छात्रवृत्ति के आवेदन जमा कराए गए थे, जिन्हें विभाग ने मई 2020 में वापस लौटा दिया। छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए विधायक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

छात्राओं को कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिलने की जांच के निर्देश सीडीओ को दिए गए हैं। बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी की संयुक्त समिति मामले की जांच करेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन से भी मांग की जाएगी। - विनीत कुमार, जिलाधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें