फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने देखे स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
कांडा के जीजीआईसी का निरीक्षण करतीं डीएम बागेश्वर रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने शुक्रवार को कांडा तहसील क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोकसेवकों को जन सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी कांडा, जीआईसी, जीजीआईसी कांडा, प्राथमिक विद्यालय कांडेकन्याल, आंगनबाड़ी केंद्र कांडेकन्याल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल के पंजीकरण एवं दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे कक्ष, आपातकालीन कक्ष, महिला प्रसव कक्ष आदि का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया एवं डॉ. समी उन्नीसा से बेहतर तालमेल बनाकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं दिलाने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र कांडेकन्याल में जाकर टेक होम राशन वितरण की भी जानकारी ली। डीएम ने जीआईसी और जीजीआईसी के बच्चों से सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता का भी आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह, तहसीलदार मैनपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट, एसआई कांडा सुरभि राणा, भुवन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें