फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की मौजूदगी में हुई फसल कटाई

Wed, 22 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर के डीएम भूपाल सिंह मनराल ने जिले में रबी फसलों की क्राप कटिंग की शुरुआत दुग नाकुरी तहसील अंतर्गत बनलेख के नौगांव से कराई। कृषि कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। रबी की फसल कटाई को देखने पहुंचे डीएम को ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रौतेला ने जनसमस्याओं की जानकारी दी। बताया कि नौगंाव में प्राइमरी स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त है। सिंचाई गूल बंद है। इसमें पानी चलाने के लिए पंपिंग योजना बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


डीएम ने समस्याओं के निराकरण को संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। वहां तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट, भूलेख अधिकारी बीसी जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक केसी लोबियाल, केशर राम, प्रताप राम, सुंदर राम, राजन राम, विजय पाल मेहता आदि उपस्थित थे।

जिला कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि जिले में रबी, खरीफ की फसलों का सालाना औसत उत्पादन मालूम करने के लिए तहसील, ब्लाक स्तर अलग गुणवत्ता वाले खेतों का चयन किया गया है। वहां अनाज के उत्पादन की तुलाई होती है। इसके माध्यम से जिले में उत्पादन का पता चलता है, और आंकड़े शासन को भेजे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें