जिला मुख्यालय पर तेजी से आबादी बढ़ रही है। छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। नगर की सड़कें पहले से ही तंग हैं। इनके किनारे वाहन खड़े होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इस कारण बाजार में जाम की समस्या आम है। इससे बुजुर्गों, बच्चों समेत सभी राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की पार्किंग के लिए भूमि का भी चयन नहीं हो सका है। यही हालत रही तो भविष्य में पार्किंग, ट्रैफिक की समस्या और बढ़ सकती है।