फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा

विज्ञापन
बागेश्वर में न्यायिक अभियोजन संबंधी मामलों की समीक्षा करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बृहस्पतिवार को अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में न्यायालयों में साक्षियों की उपस्थिति और उनके पक्षद्रोही होने के कारणों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने पुलिस विभाग और अभियोजन विभाग से कहा कि समन तामीली समयबद्ध होनी चाहिए। अधिकतम साक्षियों को न्यायालयों के समक्ष परीक्षित कराया जाय। न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में सफल अभियोजन पैरवी कर सजा का प्रतिशत बढ़ाया जाना चाहिए। ताकि न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों का निस्तारण शीघ्र हो सके। उन्होंनेे विभिन्न वादों से संबंधित चिकित्सीय व अन्य रिपोर्टें निर्धारित प्रारूप पर ही तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ संगीता, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ललित मोहन आर्या, विशेष लोक अभियोजक (पॅाक्सो) खड़क सिंह कार्की, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंचल सिंह पपोला, अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय, पवन कुमार लोहुमी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें