फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
बागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव की तैयारी करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिये बृहस्पतिवार को मतदान एवं मतगणना होगी। डीएम रंजना राजगुरु ने बुधवार को इसकी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से मिले सभी निर्देशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रहनी चाहिए। बताया कि मतदान का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक है। मतदाताओं को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र समेत निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी जिला पंचायत सदस्य बनने का प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा। मतदान कक्ष में मोबाइल फोन, पैन, घड़ी, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना मना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेक्षक केएस रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएसएस पांगती, सहायक रिटर्निंग अधिकारी राहुल कुमार गोयल, केएन तिवारी, सीओ महेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें