फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की समीक्षा के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई। इसमें डीएम रंजना राजगुरु ने योजना की समीक्षा की। इसमें विभागीय डीपीओ राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि योजना के लिए 25 लाख रुपये मिले थे। इसमें से करीब 23 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष राशि से जीआईसी सोराग की छात्राओं के लिए जूते एवं स्वेटर दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेहतर तालमेल करने को कहा। डीएम ने शिक्षा अधिकारियों से अन्य विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब छात्राओं के भी चिन्हीकरण के निर्देश दिए। अब बाल दिवस पर 14 नवंबर को मातृशक्ति सम्मेलन एवं महिला के आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा। बैठक में एडीएम राहुल कुमार गोयल, सीएमओ डॉ. संजय शाह, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, कांडा योगेंद्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, सीओ संगीता, एपीडी शिल्पी पंत, डीईओ प्रमेंद्र सकलानी आदि थे।
बाल विकास विभाग की सचिव सौजन्या ने की समीक्षा
बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की सचिव सौजन्या ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इसके माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय पोषण मिशन, नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति एवं वन स्टॉप सेंटर की प्रगति जानी। सचिव ने डीएम से कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए गए हैं। अब इन्हीं के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई जानी है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षण भी दिलाने को कहा ताकि 15 नवंबर तक स्मार्टफोन के माध्यम से विभागीय अपलोड होने लगे। यह फोन चलाने के लिए हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। डीएम रंजना राजगुरु ने विभागीय सचिव को बताया कि इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वन स्टॉप सेंटर निर्माण के लिए ग्राम्य विकास विभाग की भूमिका चयन किया गया है, जिसको विभाग के नाम से करने के लिए स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इस दौरान डीडीओ केएन तिवारी, डीपीओ राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि रहे। ब्यूरो
महिला उत्पीड़न के मामले वाले क्षेत्रों को चिन्हित करें: रंजना
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, रेखीय विभागों के साथ केंद्र पोषित निर्भया प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में प्रकोष्ठ के कामों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में महिला उत्पीड़न के मामले आ रहे हैं, उन क्षेत्रों का चिन्हीकरण करें। वहां जागरूकता अभियान चला कर महिलाओं को कानून संबंधी जानकारी दी जाए।
उन्होंने निर्भया प्रकोष्ठ के अंतर्गत पीडित महिलाओं के पुनर्वास पर चर्चा की। कहा कि पॉक्सो एक्ट एवं अन्य मामलों में पीड़ितों की बेहतर शिक्षा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय साह, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, कांडा योगेंद्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, सीओ संगीता, एपीडी शिल्पी पंत, डीईओ प्रमेंद्र सकलानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा, बीडीओ कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, बागेश्वर आलोक भंडारी, जितेंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें