फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
बागेश्वर में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते डीएम विनीत कुमार। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने डिग्री कॉलेज में बन रहे कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए डिग्री कॉलेज के नवनिर्मित भवन में 65 शैय्याओं (बेड) का कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर कॉलेज के हॉल में लगभग 50 बेडों वाला कोविड केयर सेंटर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने ईई लोनिवि केके तिलारा को बेड, शौचालय, ईई विद्युत विभाग भाष्कर पांडेय को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल संस्थान के ईई एमके टम्टा को कोविड सेंटर में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी को समय से कोविड केयर सेंटर में आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है। निरीक्षण में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य अंजू अग्रवाल, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें