बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम ने जिला कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, यूपीसीएल, पर्यटन, वन विभाग, जिला आपदा प्रबंधन, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुनर्वास स्थलों का विकास, प्रभावित परिवारों का विस्थापन भू-अधिग्रहण और मुआवजे के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, निर्माणाधीन योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पूरा करने में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या,एसडीएम जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, ईई लोनिवि संजय पांडे, एके पटेल, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी, जल निगम के ईई वीके रवि, सिंचाई विभाग के ईई केके जोशी, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ निष्ठा कोहली, डीडीएमओ शिखा सुयाल मौजूद रहे।