फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नौले-धारे और नदियों के संरक्षण के लिए योजना बनाएं अधिकारी

Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने जिला कार्यालय में स्प्रिंगशेड एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पारंपरिक जलस्रोत नौले-धारे और नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए ठोस और दीर्घकालिक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने वर्षा जल के संग्रहण और संरक्षण के लिए विभागीय स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करने, सघन पौधरोपण, चाल-खाल, चेकडैम के निर्माण के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने कृषि, उद्यान, सिंचाई, लघु सिंचाई, जल संस्थान, जल निगम सहित सभी विभागों को परस्पर समन्वय से कार्य करने को कहा। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, ईई जल संस्थान सीएस देवड़ी, जल निगम के वीके रवि, सिंचाई विभाग के ईई केकेजोशी, जीआईएस विशेषज्ञ उमेश बिष्ट, डीएचओ आरके सिंह, डीपीआरओ सुंदर लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें