फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

Mon, 23 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने जिले में बिजली और संचार सेवाओं में लगातार आ रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम भटगांई ने अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल को चेताया कि मानसून के दौरान बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होना अस्वीकार्य है। उन्होंने तकनीकी कारणों से उत्पन्न किसी भी समस्या का समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए।
संचार सेवाओं में बार-बार आ रही दिक्कतों पर उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि संचार आम जनमानस के लिए एक मूलभूत सुविधा है और विभाग की कोई भी लापरवाही समस्या उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने क्रैश बैरियर की फिटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त ओएफसी को लेकर बीएसएनएल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें