बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने सड़क से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सोराग पुल का कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी जताई। सभी अधिकारियों को रोस्टरवार सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग, लोनिवि, पीएजीएसवाई, एनएच और बीआरओ के अधिकारियों ने भागीदारी की। डीएम भटगांई ने सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए टेंडर प्रक्रिया समय से पहले पूरी करने को कहा। कहा कि सड़कों पर कहीं भी गड्ढे शेष नहीं रहने चाहिए। सोराग पुल को काम भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें आमजन की जीवन रेखा हैं।
सड़कों के निर्माण, मरम्मत और देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम कांडा ललित मोहन तिवारी, कपकोट अनिल सिंह रावत, गरुड़ प्रियंका रानी, ईई लोनिवि संजय पांडेय, पीएमजीएसवाई अंबरीश रावत, आरडब्ल्यूडी संजय भारती, वॉप्कोश विशन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद