फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ब्लॉक की मांग के लिए जंतर-मंतर पर आंदोलन करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील को अलग विकासखंड बनाने की मांग कर रही ब्लॉक संघर्ष समिति ने अब आंदोलन को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर ब्लॉक की मांग पर दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को भंडारीसेरा में आर्य समाज के भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता 97 वर्षीय शेर सिंह धपोला ने की। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है। लेकिन जब तक कांडा को अलग ब्लॉक नहीं बनाया जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के सभी वृद्धजन दिल्ली और देहरादून में आमरण अनशन करेंगे। अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द ही ब्लॉक संघर्ष समिति का का एक शिष्टमंडल सीएम कार्यालय देहरादून जाकर ब्लॉक की मांग करेंगे। अगर निर्धारित समय में मांग पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने तय किया कि विधानसभा चुनाव से पहले ब्लॉक का गठन नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में जिपं सदस्य गोपा धपोला, हेमलता, सरोज आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, बीडीसी सदस्य भगवान भंडारी, विनय कर्म्याल, भवान सिंह धपोला, हीरा सिंह कर्म्याल, प्रयाग सिंह भंडारी, अर्जुन देव, गिरधारी सिंह रावत, आलम सिंह मेहरा, ज्योति कांडपाल, केवलानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें