कपकोट ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के अंतिम चरण के तहत बुुधवार को कपकोट विकासखंड के 140 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में डीएम रंजना राजगुरु ने जसरोली, फर्साली, मल्लादेश, शामा आदि पांच से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई जगह पैदल चलकर भी मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम ने पोलिंग बूथों पर तैनात पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों समेत सुरक्षा कर्मियों से चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने को कहा। इसके लिए उन्हें सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिये। मतदान प्रक्रिया में तरह की परेशानी होने पर इसकी सूचना जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं कंट्रोल रूप को तत्काल देने को कहा।
××××
कपकोट में मतदान
सुबह दस बजे - 9.26 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे - 21.5 प्रतिशत
दोपहर दो बजे - 37.96 प्रतिशत
शाम पांच बजे : 63.83 प्रतिशत