फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातीगांव का विद्युतीकरण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
बागेश्वर में खातीगांव की समस्याओं को लेकर बैठक लेतीं डीएम रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
खातीगांव में बिजलीकरण का काम पूरा होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

अधिकारियों को संचार सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने दूरस्थ क्षेत्र खातीगांव को बिजली से जोड़ने का कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के ईई को एक माह के भीतर खातीगांव को बिजली से जोड़ने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में खातीगांव की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम आफीसर हेमंत जोशी को खातीगांव में संचार व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रणनीति के तहत कार्य करते हुए जल्द से जल्द ऐसे विकल्पों का चयन किया जाय, जिससे संबंधित क्षेत्र को सरल और सुगम रूप से दूरसंचार सेवा उपलब्ध हो सके।
डीएम ने पर्यटन विभाग को खाती क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कैंप लगाकर होम स्टे, वीर चंद्र गढ़वाली जैसी योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा। संबंधित क्षेत्र को विश्व स्तर पर भी पहचान दिलाई जा सकेगी। उन्होंने स्थानीय युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लोनिवि कपकोट के ईई संजय पांडे ट्रैकिंग रूटों के रखरखाव के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
फोटो 13 बीजीएस 10 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें