फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में डीएलएड प्रशिक्षितों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के डीईओ बेसिक के कार्यालय में प्रदर्शन करते डीएलएड प्रशिक्षित। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए जारी कलेंडर पर डीएलएड प्रशिक्षितों ने आक्रोश जताया है। प्रशिक्षितों ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने मामले का संज्ञान नहीं लेने पर बच्चों और अभिभावकों को साथ लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षितों ने कहा कि शिक्षा विभाग भर्ती प्रक्रिया में अधिक समय ले रहा है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन नहीं किया गया। अब अधिकारी संसाधनों की कमी का रोना रो रहे हैं। प्रशिक्षितों ने बीएड महासंघ और एनआईओएस पर विभाग को भ्रमित कर भर्ती प्रक्रिया को रोकने का आरोप भी लगाया। कहा कि बेरोजगार प्रशिक्षितों के आंदोलन के बाद प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकी है। इसे रोका गया तो डीएलएड संघ पुरजोर विरोध करेगा। प्रशिक्षितों ने भर्ती प्रक्रिया में अप्रशिक्षित निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के डिप्लोमा हासिल करने के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने को भी तर्कहीन बताया। कहा कि अगर सचिव की ओर से इस तरह का आदेश पारित हुआ तो डीएलएड प्रशिक्षित आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शुभम साह, हेमंत लोवियाल, उपेंद्र मेहता, देवेंद्र कोरंगा, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें