फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दितिया पूजन शुरू

Sun, 10 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के भुतमौड़ा स्थित श्री श्री 1008 कालक्षण भगवान के मंदिर में 17 साल बाद शनिवार से दितिया पूजन शुरू हो गया है। महिलाओं ने रंगोली पहनकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कालक्षण मंदिर में शनिवार से दितिया पूजा शुरू हुई। देव डांगर ढोल, नगाड़ों के साथ पवित्र सरयू तक गए।
विज्ञापन


 वहां स्नान के बाद महिलाओं ने तांबे के कलशों में पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा शुरू हुई। पूजा रातभर चली। देवताओं के गीतों में कालक्षण, देवी, ग्वल देवता के डांगर अवतरित हुए और उन्होंने देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया।  विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने मंदिर में पहुंचकर श्री भगवान के दर्शन पूजन किया, पूजा की सफलता की कामना की।

पुजारी प्रेम राम तिरुवा ने लोगों में प्रसाद बांटा। पंडित गणेश तिरुवा ने मंत्रोच्चार किया। व्यवस्थापक तनुज तिरुवा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने लोगों से भंडारे में बढ़चढ़कर शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। वहां कमेटी के अध्यक्ष नारायण प्रसाद तिरुवा, कोषाध्यक्ष किशन राम तिरुवा, अवकाश प्राप्त तहसीलदार मोहन राम, सूबेदार दीवान राम तिरुवा, सुनील कुमार, बहादुर राम आर्य, दरवान राम आर्य, गोपाल राम, रमेश तिरुवा आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें