डीएम मंगेश घिल्डियाल की संस्तुति पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशक ने बागेश्वर के प्रभारी जिला युुवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शांति प्रकाश आर्य को निलंबित कर दिया है। उन पर विभाग में तैनात किए गए स्वयंसेवकों के मानदेय भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप था। डीएम द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें दोषी पाया गया।
डीएम ने उच्च अधिकारियों को गुमराह करने, शासकीय हित में घोर लापरवाही और शासकीय धन का दुरुपयोग करने के मामले में निदेशक को पत्र भेजकर आर्य के निलंबन की संस्तुति की थी। डीएम की संस्तुति पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशक प्रशांत आर्या ने प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीडीओ श्याम सुंदर सिंह पांगती ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि निलंबन की अवधि में आर्य उनके कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।