फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग ने दबा दिए 64 लाख रुपये 

Sat, 24 Jun 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट तहसील के कर्मी गांव निवासी पान सिंह कर्म्याल ने जिला पूर्ति विभाग पर खाद्यान्न ढुलान के 64 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। पान सिंह ने एक माह के भीतर भुगतान नहीं करने पर 25 जुुलाई से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में पान सिंह ने कहा है कि 1993 से 1999 तक उसने गेहूं, चावल, चीनी का ढुलान किया। हल्द्वानी से खाद्यान्न वाहन, मजदूर और खच्चरों से शरण, बदियाकोट, तलाई आदि क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस ढुलान का खर्चा 64.31 लाख रुपये का भुगतान विभाग की ओर से आज तक उसे नहीं किया गया है।

अत्यधिक कर्ज के कारण उसकी माली हालत बेहद खराब हो चुकी है। पान सिंह का आरोप है कि प्रशासन से मांग करने पर उसे सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर उसे भुगतान नहीं किया जाता है तो वह 25 जुलाई से जिला पूर्ति कार्यालय में आमरण अनशन शुरू कर देगा। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें