फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय सम्मेलन

Thu, 19 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई का सम्मेलन संपन्न हुआ। आप के उत्तराखंड प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक नई और स्वस्थ राजनैतिक परंपरा शुरू की है। उत्तराखंड में स्थापित दलों को बाहर करने के लिए आप का आधार बढ़ाना होगा।
विज्ञापन


यहां कलक्ट्रेट मार्ग पर मंगल पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कार्यकर्ताओं को व्यक्तिवादी सोच से बाहर निकलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही राजनैतिक दलों का विस्तार होता है। कार्यकर्ताओं को जनता के साथ जुड़कर उसकी आवाज बनना होगा।

संगठन के मामले में व्यक्ति विशेष पर निर्भर रहने से कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आप ने एक नई राजनैतिक संस्कृति का सूत्रपात किया है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कड़ी पहल की है। जिला प्रभारी रमेश पांडे कृषक ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी।
विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा मेहरा ने कहा स्थापित दलों और उनकी सरकारों के पास जनता के विकास की कोई नीति नहीं है।

 जिस कारण आम आदमी की समस्याएं बढ़ रही हैं। कपकोट प्रभारी कमला देवी ने भी विचार रखे। जिला प्रभारी ने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक जिले में पार्टी का पद यात्रा कार्यक्रम होगा। वहां दिनेश अवस्थी, बीएल टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें