फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार

Tue, 21 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 22 फरवरी को होने वाले मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार की गई। जिलाधिकारी ने इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के लिए नामित सभी अधिकारियों से अपनी भूमिका और जिम्मेदारी समझकर दायित्वों का निर्वहन करने केे कहा। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि जनपद में होने वाली किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। आईआरएस के तहत टीमों का गठन कर अधिकारियों, कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच टास्क फोर्स टीमें बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कांडा के अलावा एक टीम रिजर्व में रखी गई है। उन्होंने बताया कि पांच स्टेजिंग एरिया चिंहित किए गए हैं। हर टास्क फोर्स के लिए अलग-अलग एरिया चिंहित हैं।

टास्क फोर्स फर्स्ट के लिए महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर, टीम दो के लिए कपकोट का केदारीबगढ़ मैदान, टीम तीन के लिए गरुड़ का मेलाडूंगरी हेलीपैड, टास्कफोर्स चार के लिए आईटीआई कांडा और रिजर्व टीम के लिए पीजी कॉलेज बागेश्वर को स्टेजिंग एरिया चिंहित किया गया है। आपदा की सूचना मिलते ही टीमों को स्टेजिंग एरिया में एकत्र होने को कहा गया। सीएमओ को एरिया में स्वास्थ्य टीमें, एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को स्टेजिंग एरिया में जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा। एसपी को हर टीम के साथ 10-10 जवानों की तैनाती करने को कहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने टास्क फोर्स टीम के अधिकारियों केे जिम्मेदारी, दायित्व बताए। बैठक में एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीएफओ एमबी सिंह, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम श्याम सिंह राणा आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें