फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के पास मरीजों का दबाव रहा। अस्पतालों में पेट संक्रमण के मरीज अधिक पहुंचे थे। अस्पतालों में ओपीडी में कुल 1027 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 612 और बेस अस्पताल की ओपीडी में 415 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने से मरीजों को दिक्कतें हुईं। मरीजों को महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ से उपचार कराना पड़ा। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही पेट संक्रमण के मरीज आने लगे हैं। उच्च तापमान और नमी के कारण दूषित भोजन और पानी से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं जिससे पेट में कीटाणु, उल्टी-दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायतें बढ़ जाती हैं। यह समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को प्रभावित कर रही है। अस्पतालों में पांच से 40 आयु वर्ग के मरीज पेट संक्रमण के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

कोट
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत अवकाश में थे। दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ ने मरीज देखे। इससे मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें