बागेश्वर। पिंगलो का दोहरा हत्याकांड सामने आने के बाद जिला प्रशासन बाहरी क्षेत्र के मजदूरों को लेकर गंभीर हो गया है। डीएम अनुराधा पाल अब जिले की खड़िया खदानों में काम करने वाले मजदूरों का सारा डाटा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि जिले में काम के लिए आने वाले प्रत्येक मजदूर का व्यौरा जिला प्रशासन के पास भी उपलब्ध रहे।
जिले में सौ से अधिक खड़िया की खदानें हैं। इन खदानों में नेपाल, बिहार के साथ ही अन्य राज्यों के मजदूर काम करते हैं। अब तक खदान स्वामियों के पास ही मजदूरों का व्यौरा रहता था। जरूरत पड़ने पर खदान संचालक मजदूूरों का व्यौरा उपलब्ध कराते थे। पुलिस-प्रशासन के पास सीधे मजदूरों की किसी प्रकार की डिटेल नहीं रहती थी।
डीएम ने जिले के सभी एसडीएम के साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी और खान अधिकारी को खदानों में काम करने वाले मजदूरों का पूरा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मजदूरों की पड़ताल की जा सके।
कोट
जिले के सभी एसडीएम, खान अधिकारी, श्रम प्रवतन अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर बाहरी क्षेत्रों के मजदूरों का व्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी लोगों का सख्ती से सत्यापन कराया जाएगा।
अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर