फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने को प्रदर्शन 

Mon, 19 Jun 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काफलीगैर तहसील के खरेही क्षेत्र में भटखोला के काली मंदिर के पास देसी शराब की दुकान खोलने से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन किया और एसडीएम श्याम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दुकान शीघ्र नहीं हटाने पर 21 जून से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह बीडीसी सदस्य हेम चंद्र जोशी के नेतृत्व में खरेही क्षेत्र के ग्रामीण जोरदार नारेबाजी के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि काली मंदिर के पास शराब की दुुकान खुलने से हर कोई परेशान हैं। बताया कि इसी स्थल से होकर बच्चे स्कूलों को जाते हैं।

शराब की दुुकान जबरदस्ती थोप दी गई है। महिलाओं का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से दुकान की दुुुकान तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कठपुड़ियाछीना को ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, कमल कांत मिश्रा, नवल भट्ट, गोपाल जोशी, खीम सिंह नेगी, पुष्पा बिष्ट आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें