कपकोट (बागेश्वर)। झोपड़ा ग्राम पंचायत में हुई तेज बारिश से पंगराणी गधेरे में बने पैदल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उत्तरौड़ा ग्राम पंचायत के पनौरा गांव में एक दलित का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। झोपड़ा के ग्राम प्रधान धन सिंह कोरंगा ने एसडीएम को सौंपे पत्र में बताया कि एक जुलाई को हुई तेज बारिश से पंगराणी गधेरे में बनी पैदल पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गधेरे में दूसरी पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेल पड़ रही हैं। उन्होंने एसडीएम से पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है। उतरौड़ा ग्राम पंचायत के पनौरा तोक निवासी विशन राम का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित का परिवार अपने चाचा के घर में शरण लेने को मजबूर है।
राजस्व उपनिरीक्षक एमएस भाकुनी ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। मलबा, पेड़ उखड़कर आने से चीराबगड़, पोथिंग, भटौड़ा उच्छात सड़क कई जगह बंद हो गई। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अभियंताओं से सड़क शीघ्र खोलने की मांग की है।