फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता के भवन में श्रमदान से डाला लिंटर

Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
श्रमदान से डाला लिंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। महादेव स्वायत्त सहकारिता देवलधार के गौला में निर्माणाधीन भवन की छत पर लेंटर पड़ गया है। इस काम में सहकारिता से जुड़ी महिलाओं ने भी श्रमदान किया। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रभागीय प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे की उपस्थिति और जेई ललित बिष्ट के मार्गदर्शन में लिंटर डाला।
विज्ञापन


प्रबंधक पांडे ने बताया कि भवन सहकारिता का होगा। इसके बनने से सहकारिता से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय उत्पादों और क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता का अन्य सामान बेचने में सुविधा होगी। सहकारिता भवन के निर्माण के लिए राजेंद्र सिंह जनौटी ने अपनी नाप भूमि दान की है।

लोगों ने उनके सहयोग की सराहना की है। परियोजना के प्रभागीय प्रबंधक पांडे ने कहा कि भविष्य में सहकारिता आदर्श बनेगी। वहां बीडीसी सदस्य कमल टम्टा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कैलाश टम्टा, मीना देवी, तुलसी, माधवी टम्टा, बंशीधर भट्ट, अशोक जनौटी, गीता, शांति, नंदी देवी, हंसी देवी समेत परियोजना के विशन लुम्याल, वीरेंद्र गुसाईं आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें