फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती से किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा की

Fri, 01 Sep 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 कृषि विभाग में आयोजित तीन दिवसीय गोष्ठी संपन्न हो गई। इसमें वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा की गई। विभिन्न न्याय पंचायतों से आए किसानों से भी सुझाव लिए गए। 
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों से परंपरागत खेती के अतिरिक्त वैज्ञानिक विधि से अधिक उपज देने वाली फसलों के साथ ही मत्स्य पालन, पशुपालन, फल और रेशम उत्पादन करने को लेकर चर्चा की गई। पशुपालन, उद्यान, रेशम, मत्स्य, डेयरी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। किसानों ने जंगली जानवरों के कारण खेती में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, ग्राम्या के उप परियोजना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मत्स्य प्रभारी एवं रेशम निरीक्षक सहित विभिन्न न्याय पंचायतों से आए किसान मौजूद रहे। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें