फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आपदा प्रबंधन कार्यशाला

Sun, 07 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से जिला मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जेंडर विशेषज्ञ गीता उपाध्याय ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं में महिलाएं अधिक असुरक्षित रहती हैं। इस मौके पर आपदा प्रबंधन टीम ने भूकंप से बचाव संबंधी तकनीकों, उपायों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई।
विज्ञापन


जेंडर विशेषज्ञ ने बताया कि आपदाओं में महिलाओं के अधिक प्रभावित होने का कारण स्वास्थ्य समस्याएं, कम शारीरिक शक्ति, जागरूकता का अभाव और अशिक्षा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की नीतियां बनानी होंगी।

 आपदा प्रबंधन में महिलाओं को प्रशिक्षण देने, सुरक्षा के बंदोबस्त आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला विकास अधिकारी डा.महेश कुमार ने जनपद में विकास योजनाओं के बारे में बताया। अभियंता जेसी ढौंडियाल ने आपदा प्रबंधन पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


 कार्यशाला में संयुक्त निदेशक आपदा प्रबंधन डा.बलवंत सिंह, डा.ओम प्रकाश, आपदा प्रबंधन अधिकारी डा.मंजू पांडेय, एसडीएम फिंचाराम चौहान, समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें