फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 15 को छह स्थानों पर होगी आपदा प्रबंधन मॉक डि्रल

Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन के तहत जिले के छह स्थानों पर आगामी 15 नवंबर को मॉक डि्रल आयोजित की जाएगी। डीएम आकांक्षा कोंडे ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी उपकरण और संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन का अभ्यास केवल खानापूर्ति तक नहीं रहना चाहिए। इसे रचनात्मक संभावनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार मॉक डि्रल को योजनाबद्ध ढंग से करने को कहा। कहा कि ऐसे अभ्यास ही वास्तविक परिस्थितियों में कार्य दक्षता को बढ़ाते हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मॉड डि्रल महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, जिला अस्पताल, बागनाथ मंदिर, कपकोट के यूपीसीएल सब स्टेशन, गरुड़ के गागरीगोल और कांडा के तहसील परिसर में की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें