आपदा प्रबंधन सीखते विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर के एनएसएस स्वयंसेवी।
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटरकॉलेज मंडलसेरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविरके छठे दिन बौद्धिक सत्र में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षक भुवनचंद्र चौबे ने शिविरार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य का अभ्यास कराया। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट, मनमोहन जोशी, शंकर रौतेला आदि थे।
जीआईसी कांडा में शुक्रवार को सात दिनी एनएसएस शिविर का समापन हुआ। इसमें खुशी पांडे और मोहित नगरकोटी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया। मुख्य अतिथि भैरव दत्त चंदोला, रघुवर सिंह नगरकोटी, प्रधानाचार्य शिवचरण सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अशोक सिंह माजिला, त्रिभुवन चंद्र लोबियाल आदि मौजूद थे। समापन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्यूरो