फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को जल्द मिले राहत

Fri, 17 Apr 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) बागेश्वर की बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। ओलेे गिरने के कारण फसलों को हुई क्षति का मुद्दा छाया रहा। जनप्रतिनिधियों ने वन्यजीवों से फसलाेें को बचाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। स्थानीय स्तर की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्यों और प्रधानों ने पिछली बैठकों में उठी समस्याओं के निराकरण की मांग की। बीडीसी सदस्य खीम सिंह ने कहा कि कृषि विभाग से किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। हरीश सिंह ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को वाजिब मुआवजा देने की मांग की।

पोखरी की प्रधान दीपा देवी ने गांव में सड़क, रास्तों की दशा सुधारने पर जोर दिया। खोली के प्रधान कुंवर सिंह परिहार ने गांव में संपर्क मार्ग, पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की। अधिकतर प्रधानों, सदस्यों ने कहा कि ओले गिरने से काफी फसल क्षति हुई है। कृषि, उद्यान विभाग को किसानों की समस्या का निराकरण करना चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों ने जंगली सुअर, बंदर आदि वन्यजीवों को जंगल में रोकने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में पानी, बिजली, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने अधिकारियों को जल्दी समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, संचालन बीडीओ संगीता आर्या ने किया।

बीडीसी बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार, सदस्य भगत डसीला, सुरेश खेतवाल, ज्येष्ठ प्रमुख गोपा धपोला, सीडीओ हिमांशु जोशी, एसडीएम फींचा राम चौहान आदि अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें