फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ बेसिक ने किया राजूहा अनर्सा का औचक निरीक्षण

Sat, 25 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
राजूहा अर्नसा में दीवार पत्रिका का अवलोकन करते सारस्वत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने राजूहा अर्नसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से कई सवाल पूछे जिसका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। नवाचार शिक्षा के तहत किए जा रहे शिक्षण, किचन गार्डन में उगी सब्जियों को देखा। डीईओ को बच्चों द्वारा तैयार की गई दीवार पत्रिका भा गई। कहा कि बच्चों को प्रतियोगी बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह जिला शिक्षा अधिकारी सारस्वत अचानक राजूहा अर्नसा पहुंचे। उन्हें वहां कुल पंजीकृत 87 बच्चों में से 82 बच्चे मौजूद मिले। कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल पूछे। बच्चों ने उन्हें सवालों के सही जवाब दिए। मध्याह्न भोजन कक्ष के निरीक्षण में उन्हें सब कुछ ठीकठाक मिला। विद्यालय को विभिन्न मदों में प्राप्त धन और उसके व्यय का भी बारीकी से निरीक्षण किया। 

उन्होंने प्रधानाध्यापक दीपेंद्र भट्ट के निर्देशन में चल रहे शिक्षण कार्य और अन्य गतिविधियों की सराहना की। कहा कि टीम भावना से किए गए काम दूूसरों के लिए भी प्रेरणादाई होते हैं। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक भट्ट, रोजिला, कला जोशी और राम चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें