दीक्षा एप लांच करती डीएम रंजना एवं सीईओ।
- फोटो : amar ujala
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पियूषांक गुप्ता ने ‘दीक्षा’ मोबाइल ऐप एंड वेब एप्लीकेशन तैयार किया है। डीएम रंजना और सीईओ हरीश चंद्र सिंह ने यह ऐप लांच किया। यह ऐप एक से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के सीखने के स्तर को जांचने का काम करेगा।
डीएम रंजना ने ऐप लांच करते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों से प्रेरणा लेने को कहा। कैलाश प्रकाश ने बताया कि इस ऐप द्वारा अध्यापकों को प्रत्येक बच्चे के सीखे गए विषय के बारे में सूचना देनी होगी।
इससे प्रत्येक बच्चे के सीखने का मूल्यांकन एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा का पता चल पाएगा। इसी के आधार पर सुधारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। यह ऐप अधिकारियों के लिए भी पर्यवेक्षण में मददगार साबित होगा। ऐप लांच होने के दौरान एडीएम राहुल गोयल, रोहित बहुगुणा, प्राचार्य केवलानंद कांडपाल सहित सभी एसडीएम और खंड शिक्षा एवं उप शिक्षा अधिकारी एवं सीआरपी, बीआरपी डायट के अकादमिक सदस्य उपस्थित थे।